DEHRADUN NEWS

बिग ब्रेकिंग:- उत्तराखंड के सभी मेडिकल कालेजों में अब मरीजों से एक समान यूजर चार्ज वसूला जाएगा

उत्तराखंड के सभी मेडिकल कालेजों में मरीजों से एक समान यूजर चार्ज वसूला जाएगा। ओपीडी, आईपीडी पंजीकरण के साथ ही वार्ड चार्ज समेत एंबुलेंस के लिए भी यूजर चार्ज एक समान कर दिए गए हैं। सचिव चिकित्सा शिक्षा डा. आर राजेश कुमार की ओर से बुधवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किए गए।

 

अब सभी मेडिकल कालेजों से जुड़े अस्पतालों में ओपीडी पंजीकरण का शुल्क 20 रुपए रहेगा। भर्ती को आईपीडी पंजीकरण शुल्क 50 रुपए किया गया। जनरल वार्ड का शुल्क 25 रुपए, प्राइवेट वार्ड 300 रुपए, एसी वार्ड का चार्ज 1000 रुपए रहेगा। एंबुलेंस का चार्ज पहले पांच किमी के लिए 200 रुपए और इसके बाद 20 रुपए प्रति किमी चार्ज रहेगा।

 

इसके अलावा रेडियोलॉजी जांच, डायग्नोस्टिक परीक्षण, पैथोलॉजी जांच को सीजीएचएस की दरों को लागू किया जाएगा। सचिव ने बताया कि ये दरें तीन साल तक लागू रहेंगी। अब तीन साल बाद ही इनमें वृद्धि की जाएगी। उन्होंने कहा कि यूजर चार्ज के रूप में वसूले जाने वाले इस शुल्क का इस्तेमाल रेन बसेरों के निर्माण, रखरखाव पर खर्च किया जाएगा। चिकित्सा क्षेत्र में शोध, अनुसंधान पर समेत चिकित्सा शोध से जुड़े छात्रों के प्रोत्साहन पर खर्च होगा। बाल रोग विभाग में दुग्ध बूथ स्थापित होंगे। दिव्यांगजनों की सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके साथ ही पिंक शौचालय का निर्माण किया जाएगा।

 

 

मंत्री धन सिंह ने बताया कि एम्बुलेंस अब मरीज को सीधे उसी अस्पताल में लेकर जाएगी, जहां मरीज की बीमारी से जुड़े इलाज की सुविधा और डॉक्टर भी उपलब्ध होंगे। इससे इलाज में देरी नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मरीजों से अभद्रता किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

मंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति 15 फरवरी तक होगी। फार्मासिस्टों के पद बढ़ाकर जल्द भर्ती की जाएगी। डॉक्टरों के बैकलॉग वाले पदों की विज्ञप्ति अगले सप्ताह निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि पहली बार ढाई साल में साढ़े आठ हजार कर्मचारियों को विभिन्न अस्पतालों में नौकरी दी गई। संस्थागत प्रसव 60 से बढ़कर अब 93 प्रतिशत तक हो गए हैं। विशेषज्ञ डॉक्टरों की पूर्ति 2027 तक हो जाएगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: newsheight76@gmail.com

Copyright © 2024

To Top