DEHRADUN NEWS

Breaking News : सेलाकुई से 2 किलो 64 ग्राम अवैध गांजा के साथ थैलीसैण (पौड़ी) का एक युवक गिरफ्तार

 

 

रिपोर्ट : राहुल बहल

 

सेलाकुई से 2 किलो 64 ग्राम अवैध गांजा के साथ थैलीसैण (पौड़ी) का एक युवक गिरफ्तार

पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर सारना नदी के किनारे स्थित राजा के ढाबा के पास से एक अभियुक्त सागर पोखरियाल को 02 किलो 64 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरूद्ध थाना सेलाकुई पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह जनपद पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला है तथा रोजगार की तलाश में देहरादून आया था, जहां नशेडियों की संगत में पड कर वो स्वयं भी नशे का आदी हो गया। अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति करने तथा जल्द पैसा कमाने के चक्कर में उसके द्वारा उक्त गांजे को कम दामों में खरीद कर उसे सेलाकुई के औद्योगिक क्षेत्र तथा शिवनगर बस्ती में अधिक दामों पर बेचकर मुनाफा कमाने की फिराक में था।

 

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त :-

सागर पोखरियाल पुत्र राजेंद्र प्रसाद पोखरियाल निवासी ग्राम जुई, थाना थालीसैण, जनपद पौड़ी गढ़वाल, उम्र 20 वर्ष

*बरामदगी:-*

02 किलो 64 ग्राम अवैध गांजा

*पुलिस टीम:-*

1- उ०नि० बबीता रावत
2- कां० शीशपाल
3- कां० फरमान
4- कां० प्रवीण
5- का० चालक संदीप

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top