रिपोर्ट : राहुल बहल
विकासनगर क्षेत्र के अत्यंत महत्वपूर्ण अंबाड़ी बरोटीवाला बाइपास मार्ग पर पुल निर्माण की धीमी गति पर जन संघर्ष मोर्चा ने सवाल उठाते हुए आज विभागीय अधिकारियों से वार्ता की है। दरअसल इस मार्ग पर मेंहूवाला खालसा में सिंचाई नहर पर पुल निर्माण का कार्य प्रगति पर है जिसका कार्य अत्यंत धीमी गति से चल रहा है, इतना ही नहीं पिछले एक माह से तो यहाँ पुल का निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। आसपास के हजारों लोगों की आवाजाही के लिये अत्यंत उपयोगी इस मार्ग पर विभाग ने वर्तमान के लिये कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की है। ऐसे में यहाँ के लोगों के बीच इस समस्या को लेकर हाहाकार मचा हुआ, जिसका कोई संज्ञान जिम्मेदारो द्वारा नहीं लिया जा रहा है। इतना ही नहीं चारधाम यात्रा के लिये अत्यंत महत्वपूर्ण इस मार्ग के बंद होने से यात्रा भी प्रभावित हो रही है इस मार्ग के बंद होने के चलते चारधाम यात्री लांघा रोड से ना होकर विकासनगर बाज़ार से गुजरने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के साथ मौके का निरिक्षण करते हुए जन संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष रघुनाथ सिंह ने बताया की संबंधित उच्चाधिकारीयों से वार्ता कर उन्हें समस्या से अवगत कराया गया है। नेगी ने बताया कि अगर जल्दी ही पुल का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया तो शासन स्तर पर मामले को उठाया जायेगा।
