रिपोर्ट : राहुल बहल
आज सुबह सुबह सेलाकुई में फायर स्टेशन के पास खेतों में लोगों को गाय का छत विछत शव पड़ा मिला किसी ने वहाँ गौकशी की घटना को अंजाम दिया हुआ था। घटना की सूचना लगते ही विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के लोगों ने मौके पर पहुँच कर खूब हंगामा किया।
देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई और आक्रोशित लोगों ने स्वारना नदी पुल के पास हाइवे को लगभग दस मिनट तक जाम रखा हालांकि यह जाम आंशिक रूप से था। घटना के विरोध में लोगों को काफी उग्र देखा गया लोगों ने गौंवश के कटे सर को सड़क पर रखकर विरोध किया।
मौके पर सेलाकुई एवं सहसपुर थाना पुलिस का भारी पुलिस बल व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। CO विकासनगर भी मौके पर पहुँच कर लोगों को शांत कराते दिखे। लोग गौ हत्यारो को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं।
