DEHRADUN NEWS

Breaking News : पछवादून में विरोध के बावजूद प्रशासन की अवैध मदरसों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी, आज सहसपुर क्षेत्र में सीज किये गये 10 अवैध मदरसे

रिपोर्ट : राहुल‌ बहल

 

उत्तराखण्ड की धामी सरकार का अवैध मदरसो पर रुख एक दम स्पष्ट दिखाई दे रहा है, दरअसल पिछले दिनों विकासनगर में अवैध मदरसो पर कार्यवाही के बाद मुस्लिम संगठनों का भारी विरोध इस कार्यवाही के संबंध में शासन प्रशासन के खिलाफ देखने को मिला था, बावजूद इसके प्रशासन ने विकासनगर के सहसपुर क्षेत्र में एक बार फिर चुन-चुन कर अवैध मदरसो को सीज करने का अपना क्रम बदस्तूर जारी रखा है, जिसके लिये भारी पुलिस बल का इंतजाम‌ किया गया था।

 

हालांकि इस दौरान प्रशासन को लोगों का कड़ा विरोध भी झेलने को मिला लेकिन अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत करा दिया। आज सहसपुर, ढाकी, बैरागीवाला, धर्मावाला और टिमली में कुल 10 अवैध मदरसे सीज किये गये। इस दौरान SDM विकासनगर विनोद कुमार ने बताया कि कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top