DEHRADUN NEWS

Breaking News : डॉ पराग धकाते को नियुक्त किया गया यमुना धाम हरीपुर के निर्माण कार्य का नोडल अधिकारी, सात करोड़ रुपये की लागत से पूरा होगा निर्माण कार्य

रिपोर्ट : राहुल बहल

कालसी के हरिपुर यमुना तट पर घाट निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री ने डेढ़ वर्ष पूर्व शिलान्यास किया था लेकिन अभी भी कार्य प्रारंभ ना होने को लेकर लोक पंचायत संगठन ने इस विषय पर पुनः मुख्य मंत्री का ध्यान केंद्रित किया। जिसका संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने यमुना निर्माण घाट के लिए विधिवत मुख्यमंत्री के विशेष सचिव डॉ मधुकर पराग धकाते को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है।

 

दरअसल सात करोड़ रुपये की लागत से हरिपुर यमुना घाट का निर्माण कार्य किया जाना सुनिश्चित हुआ है जिसके लिये टेंडर भी हो चुकें हैं लेकिन निर्माण कार्य के लिये यमुना नदी की धारा में बदलाव किये जाने के चक्कर में कार्य में विलम्ब हो रहा है।

 

हरिपुर कालसी की पौराणिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को प्रदर्शित करते हुए लोक पंचायत संगठन ने इस स्थान पर घाट निर्माण के लिए प्रयास किया था जिसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 7 सितंबर 2023 को हरिपुर यमुना तट पर घाट का शिलान्यास किया था।
परंतु लंबे इंतजार के बाद भी घाट का कार्य प्रारंभ नहीं हुआ इस विषय को लेकर मुख्यमंत्री ने एक विशेष बैठक में डॉ पराग मधुकर धकाते को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है इसके आदेश अपर सचिव संजय टोलिया ने जारी किये हैं। डॉ धकाते वर्तमान में मुख्यमंत्री कार्यालय में विशेष सचिव के साथ-साथ वन भूमि स्थानांतरण, एवं पर्यावरण का कार्य देख रहे हैं। उनके नोडल अधिकारी बनने पर कार्य में तेजी आएगी ।
‌ मुख्यमंत्री ने कहा है कि इस कार्य को 6 माह के अंदर पूरा किया जाना चाहिए। लोक पंचायत जमुना तीर्थ समिति के अध्यक्ष गंभीर सिंह चौहान ने कहा है कि डॉ पराग धकाते को नोडल अधिकारी बनाने से कार्य प्रारंभ होगा इसकी गुणवत्ता और समय सीमा के साथ कार्य पूरा भी होगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top