रिपोर्ट : राहुल बहल
चौहड़पुर रेंज की सहसपुर बीट से वन कर्मियों ने दो शातिर शिकारियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्ज़े से शेड्यूल 1 के प्राणी दो घायल गोह और एक राष्ट्रीय पक्षी मृत मोर बरामद हुआ है। दोनों ने भाले जैसे नुकीले हथियार से इन वन्य जीवों का शिकार किया था। दोनों शिकारियों के कब्जे से अन्य धारदार हथियार भी बरामद हुए हैं। चौहड़पुर रेंजर पंकज ध्यानी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर इस कार्यवाई को अंजाम दिया गया। एक आरोपी सहसपुर और दुसरा हरिद्वार का रहने वाला बताया जा रहा है। कालसी वन प्रभाग की SDO शिप्रा शर्मा ने बताया कि दोनों के विरुद्ध वन्य जीव अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
