रिपोर्ट : राहुल बहल
नगरपालिका विकासनगर के रण में आज विधायक मुन्ना सिंह चौहान की अगुवाई में भाजपा से अध्यक्ष पद की प्रत्याशी पूजा चौहान गर्ग व सभासद प्रत्याशीयों के पक्ष में विकासनगर बाज़ार में एक विशाल रैली के रूप में जन संपर्क का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम में पूजा चौहान गर्ग के समर्थक अपनी पूरी ताकत झोंकते हुए नजर आये।
विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने इस दौरान मीडिया से बताया की अहंकारवश नहीं विनम्रतावश कह रहा हूँ विकासनगर की जनता ने हमें कभी निराश नहीं किया है मुझ जैसे कार्यकर्ता को विधायक बनाया सम्मान दिया। इस बार भी यहाँ की जनता दलगत राजनीति से उपर उठकर भारी मतों से पूजा चौहान गर्ग को नगरपालिका विकासनगर का अध्यक्ष चुनने जा रही है।
उन्होंने कहा लोग PM मोदी और CM धामी के कार्यों से प्रभावित हैं लिहाजा पूरे प्रदेश में भाजपा निकाय जीतने जा रही है।
