DEHRADUN NEWS

Breaking News : देहरादून के त्यूनी में की जा रही थी अफीम की अवैध खेती, खबर लगते ही पहाड़ की चोटी पर पहुँची पुलिस ने नष्ट किये अफीम के हजारों पौधे, आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

रिपोर्ट : राहुल बहल

देहरादून के त्यूनी थाना क्षेत्र के एक गाँव में अफीम की खेती की बड़ी खबर सामने आई है। जैसे ही ये सूचना त्यूनी थाना पुलिस को लगी तो पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को शनिवार को नष्ट कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को त्यूनी के सैंज गाँव में एक व्यक्ति द्वारा अपनी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती किये जाने की पुष्ट सूचना प्राप्त हुई थी जिस पर थानाध्यक्ष त्यूणी द्वारा पुलिस बल के साथ पहाड़ की चोटी पर स्थित ग्राम सैंज में पहुँचकर मेहर सिंह राणा द्वारा 0.012 हैक्टर भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफिम की खेती को नष्ट किया गया तथा इस सम्बन्ध में थाना त्यूणी पर अभियुक्त मेहर सिंह राणा के विरुद्ध मु0अ0स0 – 15/25 धारा 8/18 NDPS Act पंजीकृत किया गया। पुलिस मामले में अन्य सभी पहलुओं की भी जाँच कर रही है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top