रिपोर्ट : राहुल बहल
आज एक और भाजपा नेता (नेत्री) ने निकाय चुनाव में प्रचार के लिये हरबर्टपुर का दौरा किया। जी हां राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी आज हरबर्टपुर नगरपालिका चुनाव में अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी नीरू देवी के समर्थन में एक सभा को संबोधित करने हरबर्टपुर पहुँची थी। जहाँ उन्होंने नीरू देवी की जीत का दावा किया।
आपको बता दें हरबर्टपुर क्षेत्र में सम्मानित सैनी समाज का भी अपना एक मजबूत स्थान है। लिहाजा राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी ने नीरू देवी के पक्ष में कहा की वह एक मजबूत प्रत्याशी हैं जिनमें अनुभव और अनुशासन की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा नीरू देवी वरिष्ठ हैं और संगठन में बड़े पद पर हैं साथ ही उनकी बड़े नेताओं में गिनती होती है। निश्चित ही वह बड़ी जीत दर्ज करते हुए हरबर्टपुर नगरपालिका की अध्यक्ष बनने जा रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा भाजपा हरबर्टपुर ही नहीं पूरे प्रदेश में भारी मतों से जीत दर्ज करने जा रही है। निकाय की सरकार भाजपा की ही बनेगी।
अब जनता के लिये ये समझना मुश्किल हो रहा है कि आखिर भाजपा इस सीट के लिये इतना जोर क्यों मार रही है ? क्या भाजपा की ये सीट मुश्किल में फंसी हुई है ? लगातार भाजपा के बड़े नेताओं का इस सीट पर सक्रिय देखा जाना संका पैदा कर रहा है ?
वहीं राज्य सभा सांसद कल्पना सैनी भी बगल की नगरपालिका सीट विकासनगर तक चुनाव प्रसार के लिये नहीं पहुँच पाईं। इससे पहले मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी और भाजपा के अन्य बड़े नेता भी सेलाकुई हरबर्टपुर में ही प्रचार प्रसार करते हुए देखे गये लेकिन विकासनगर नहीं पहुँचे।
