DEHRADUN NEWS

Breaking News : विकासनगर में अधिकारियों के साथ शक्ति नहर किनारे कुर्सी लगाकर क्यों बैठे विधायक मुन्ना सिंह चौहान, शक्ति नहर पर बने पुलों के मामले में PIL लगाने वालों पर क्यों किया कटाक्ष, शक्ति नहर पर बने पुलों की दशा सुधारने की योजना पर कही ये बात

रिपोर्ट : राहुल बहल

पछवादून विद्युत परियोजनाओं से संबंधित शक्ति नहर पर बने पुलों की अब दशा सुधरने जा रही है। दरअसल शक्ति नहर पर लगभग साठ साल पहले बने पुलों एवं पुलों से लगती सड़कों पर सिस्टम की अब नजर पड़ चुकी है लिहाजा अब कार्य प्रगति पर है। इसी क्रम में आज क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर पुलों की स्थिति का जायजा लेकर वहां हो रहे कार्यों का भी जायजा लिया। दरअसल शक्ति नहर पर बने कई पुल जर्जर स्थिति में हैं, जिसको लेकर न्यायालय में दायर एक जनहित याचिका के चलते इन पुलों से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। लेकिन इन पुलों की सुरक्षा के साथ ही यहां आवाजाही सुचारू रह सके इस विषय पर कार्य चल रहा है।

 

मामले में विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने पूरी जानकारी मीडिया से साझा की साथ ही उन्होंने इस मामले में जनहित याचिका दायर करने वालों पर भी बातचीत की उनका क्या कुछ कहना था और PWD के SE ने क्या कुछ कहा जरूर सुनें।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top