Cm pushkar dhami

Big breaking:- दिल्ली विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत मिलने पर देहरादून भाजपा कार्यालय में मनाया गया जश्न, मुख्यमंत्री धामी रहे मौजूद

दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में भाजपा को प्रचंड बहुमत मिला है जिसका जश्न आज देहरादून भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मनाया गया इस मौके पर उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी,प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के साथ साथ पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और आतिशबाजी कर ढोल नगाड़ों पर जमकर थिरके।

 

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि दिल्ली में 27 सालों बाद भाजपा की सरकार बनी है दिल्ली की जनता ने मोदी की गारंटी को माना है पिछली सरकार ने दिल्ली में जितने घोटाले किए है

 

जनता ने उसका जवाब दिया है दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने क्लीनिक घोटाला, स्मार्ट क्लास घोटाला और शराब जैसे घोटाले किए है दिल्ली की जनता को मोदी की गारंटी पर भरोसा है और अब दिल्ली में भी डबल इंजन की सरकार बन गई है सीएम पुष्कर सिंह धामी ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, दिल्ली की जनता ओर पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिल्ली जीतने पर बधाई भी दी।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top