Featured

Big breaking :-राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, लोकसभा सचिवालय को सौंपा त्यागपत्र

राहुल गांधी ने वायनाड लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, लोकसभा सचिवालय को सौंपा त्यागपत्र
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने वायनाड सीट (Rahul Gandhi leaves Wayanad) छोड़ दी है और अब उन्होंने लोकसभा सचिवालय को अपना त्यागपत्र सौंप दिया है। पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि राहुल रायबरेली सीट बरकार रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ रहे हैं।

 

 

 

वहीं प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी।कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को लोकसभा सचिवालय को रायबरेली लोकसभा सीट बरकरार रखने और वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने के बारे में औपचारिक रूप से सूचित किया। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता ने आज इसके लिए लोकसभा सचिवालय को अपना त्यागपत्र सौंप दिया।

 

 

रायबरेली और वायनाड से चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी
18वें लोकसभा चुनाव में दो सीटों (रायबरेली और वायनाड) से चुनाव जीतने वाले राहुल गांधी अकेले सांसद हैं। इससे पहले सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने एक प्रेस कान्फ्रेंस में वायनाड से प्रियंका गांधी की उम्मीदवारी की घोषणा की थी। पार्टी की उच्चस्तरीय बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने घोषणा की थी कि राहुल रायबरेली सीट बरकार रखेंगे और वायनाड सीट छोड़ रहे हैं।

प्रियंका वायनाड से लड़ेंगी उपचुनाव
प्रियंका गांधी वायनाड सीट पर उपचुनाव लड़ेंगी। वैसे अगर प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से जीतती हैं तो नेहरू-गांधी परिवार के संसद में तीन सदस्य हो जाएंगे। सोनिया गांधी राज्यसभा में और राहुल गांधी और प्रियंका लोकसभा में। प्रियंका गांधी ने सोमवार को कहा था कि वह वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी लेकिन अमेठी और रायबरेली से उनका दशकों पुराना जुड़ाव जारी रहेगा। कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट को बरकरार रखने के राहुल गांधी के फैसले की सराहना की और इसे सही राजनीतिक फैसला बताया।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top