Featured

Big breaking :-क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ

*क्रीड़ा प्रतियोगिता का प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने किया शुभारंभ*
*गढ़वाल* । विकास खंड कल्जीखाल के अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कांसखेत के खेल मैदान में दो दिवसीय शरद-शीतकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रमुख संगठन के प्रदेशाध्यक्ष एवं द्वारीखाल प्रमुख महेंद्र सिंह राणा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि द्वारा मार्च पास की सलामी दी गई , ब्लॉक स्तरीय क्रीडा़ शरद/ शीतकालीन के मुख्य संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार रहे।

 

अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज कांसखेत में पहुंचने पर वाद्ययंत्रों द्वारा स्थानीय जनप्रतिनिधियों व खंड शिक्षा अधिकारी , प्रधानाचार्य व अन्य शिक्षक स्कूल के बच्चों द्वारा माल्यार्पण व पुष्पगुच्छ भेंट कर राणा का जोरदार स्वागत किया, कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षाधिकारी संजय कुमार ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और कार्यक्रम का सफल संचालन करने हेतु निर्देशित किया। मुख्यातिथि महेंद्र सिंह राणा ने अपने संबोधन में कहा कि खेल मात्र मनोरंजन का साधन नहीं है खेलों में रुचि रखने वाले बच्चे आगे चलकर इसी में अपना अच्छा भविष्य का निर्माण कर सकते हैं खेल हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में सहायक होता है, प्रतिभावान खिलाड़ियों की दृष्टि से यह क्षेत्र समृद्ध रहा है इसमें अलग अलग स्तर पर अनेक खिलाड़ियों को जन्म दिया है, खेल प्रतिभाओं को निखारने तथा उनके प्रोत्साहन हेतु सरकार द्वारा महत्वपूर्ण प्रयास से उदयीमान खिलाड़ी योजना से लाभान्वित होते हैं,

 

 

प्रदेश के खिलाड़ियों को विभिन्न विभागों के अधीनस्थ भर्ती प्रक्रिया में 4 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जाता है, यदि कोई छात्र प्रतियोगिता में सफल नहीं होता है तो उनको निराशाजनक नहीं होना है बल्कि और अच्छे प्रयास से सफल होने की ठानना है। क्रीड़ा प्रतियोगिता में 50 मीटर की दौड़ में प्राथमिक स्तर पर प्रथम स्थान पर रौनक p s अगरोडा़ 100 व 200 मीटर की दौड़ में नक्षद्वीप स्कूल गिदरासू प्रथम स्थान पर रहे, जबकि सब जूनियर स्तर पर 100 मीटर की दौड़ में आर्यन, 200 मीटर दौड़ में रोहित 400 मीटर दौड़ में अनंत पटवाल प्रथम स्थान पर रहे बालिका वर्ग में प्राथमिक स्तर 50 मीटर की दौड़ में कु पल्लक 100 मीटर की दौड़ में अर्चना 200 मीटर की दौड़ में इशिता, सब जूनियर स्तर की 100 और 400 मीटर की दौड़ में सृष्टि और 200 मी की दौड़ स्वेता प्रथम स्थान रही।

 

 

 

सुलेख हिंदी में कु इशिता अंग्रेजी और मानचित्र प्रतियोगिता में प्रेरणा नेगी प्रथम स्थान रही।कार्यक्रम में प्रशासनिक स्तर से खंड शिक्षा अधिकारी संजय कुमार, प्रधानाचार्य राकेश प्रजापति,प्रेम प्रकाश कुकरेती जिला उपाध्यक्ष जूनियर संगठन पौड़ी मनोज जुगराण जिलाध्यक्ष प्राथमिक संघ पौड़ी, अनिल कुमार भट्ट पूर्व खेल समन्वयक, सुभाष चन्द्र खेल समन्वयक कल्जीखाल, विपिन भट्ट और जनप्रतिनिधियों में कनिष्ठ प्रमुख अर्जुन पटवाल पूर्व कनिष्ठ उपप्रमुख दरवान सिंह नेगी, संतोष चंदोला, दीपक असवाल, प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष रमेश चंद्र शाह नवीन कुमार, अशोक रावत, संतोष बिष्ट, जसबीर सिंह जसपाल सिंह सहित आदि लोगों की मौजूदगी रही।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top