Featured

Big breaking :-बर्फबारी से ओम पर्वत पर फिर दिखने लगा ऊँ: बर्फ पिघलने से गायब हो गया था

बर्फबारी से ओम पर्वत पर फिर दिखने लगा ऊँ: बर्फ पिघलने से गायब हो गया था; KMVN कर्मियों ने जारी किया नया चित्रपिथौरागढ़ में व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत फिर से बर्फ से आच्छादित हो गया है। बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर ऊँ का चिह्न फिर दिखाई देने लगा है।

 

पिथौरागढ़ में व्यास घाटी के नाभीढांग स्थित ओम पर्वत फिर से बर्फ से आच्छादित हो गया है। बर्फबारी होने से ओम पर्वत पर ऊँ का चिह्न फिर दिखाई देने लगा है।

कुमाऊं मंडल विकास निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया में ओम पर्वत की बिना बर्फ की एक फोटो वायरल हो रही है। बर्फ पिघलने की जानकारी से पवित्र ओम पर्वत पर आस्था रखने वाले शिव भक्त निराशा थे। आदि कैलाश की यात्रा पर आने वाले तीर्थ यात्रियों में भी भ्रम की स्थिति बनी थी। उन्होंने बताया कि रविवार रात को उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी होने से फिर से ओम पर्वत पर बर्फ पड़ गई है। अब यहां ऊँ स्पष्ट दिखाई देने लगा है।

उन्होंने बताया कि नाभीढांग में केएमवीएन के निगम कर्मियों ने ताजा हिमपात के बाद ऊँ चिह्न को अपने कैमरे में कैद किया है। बर्फबारी के बाद ऊँ का चिह्न दिखाई देने से दर्शनों के लिए आने वाले पर्यटकों को निराश नहीं होना पड़ेगा। अगस्त के अंतिम सप्ताह से उच्च हिमालयी क्षेत्र में हल्की बर्फबारी शुरू हो जाती है। इस बार सितंबर, अक्तूबर में यात्रा पर आने वाले पर्यटक ताजा हिमपात का आनंद भी ले सकेंगे।

 

 

पहले भी कई बार बर्फ विहीन रहा है ओम पर्वत
वर्ष 1989 से लगातार कैलाश मानसरोवर यात्रा में प्रबंधक और बतौर गाइड जुड़े साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि यह पर्वत कई बार बर्फ विहीन रहा है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पर्यावरण और यात्रा से जुड़े लोगों की अपनी-अपनी राय हो सकती है। इतना जरूर हुआ है कि यात्रा में वाहनों और हवाई जहाज की आवाजाही से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top