Featured

Big breaking :-80 हजार साल बाद दिखेगा लंबी पूंछ वाला धूमकेतु ए-3, नग्न आंखों से हो सकेगा दीदार

80 हजार साल बाद दिखेगा लंबी पूंछ वाला धूमकेतु ए-3, नग्न आंखों से हो सकेगा दीदार

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह इसी गति से चलता रहा और बीच में कोई बाधा नहीं आई तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में ये पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इससे पहले 80,660 वर्षों पूर्व इसने यह परिक्रमा की थी।

 

 

रहस्य भरे अंतरिक्ष में करीब 80 हजार वर्ष पहले देखा गया लंबी पूंछ वाला ‘धूमकेतु ए-3’ फिर दिखाई देगा। वैज्ञानिक इसे उपकरणों की मदद से सितंबर में ही देख सकेंगे। अक्तूबर में पृथ्वी के बेहद करीब होने पर सामान्य लोग भी नग्न आंखों से इसे देख पाएंगे।

पृथ्वी की तरफ आ रहा ये धूमकेतु अभी शनि और बृहस्पति ग्रह के बीच में है। एरीज के वैज्ञानिकों के अनुसार धूमकेतु सौरमंडल में 2,90,664 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से यात्रा कर रहा है। 27 सितंबर को यह सूर्य के सबसे करीब होगा लेकिन तब इसे उपकरणों की मदद से देखा जा सकेगा।

वैज्ञानिकों के मुताबिक यह इसी गति से चलता रहा और बीच में कोई बाधा नहीं आई तो अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में ये पृथ्वी के पास से गुजरेगा। इससे पहले 80,660 वर्षों पूर्व इसने यह परिक्रमा की थी।

12 अक्तूबर को दिखने की संभावना एरीज के वैज्ञानिक बताते हैं कि धरती के करीब से गुजरते हुए यह सबसे चमकदार सितारे की तरह दिखेगा। बीते दो सालों में जितने भी धूमकेतु पृथ्वी के करीब से गुजरे हैं ये उनमें सबसे चमकदार होगा। 12 अक्तूबर को इसे नग्न आंखों से देखा जा सकेगा। हालांकि अभी इसके बारे में कई जानकारियां अज्ञात हैं। इसे और करीब से जानने का मौका भी वैज्ञानिकों को मिलेगा।

पृथ्वी से 70 मिलियन किमी दूरी से गुजरेगा वैज्ञानिक डॉ. इंद्रनील चट्टोपाध्याय बताते हैं, ये धूमकेतु पृथ्वी से 70 मिलियन किमी की दूरी से गुजरेगा। इससे पृथ्वी को कोई क्षति नहीं होगी। सी/2023 ए-3 नाम के इस धूमकेतु को पहली बार 22 फरवरी को द. अफ्रीका में एस्टेरॉयड टेरेस्ट्रियल-इंपैक्ट लास्ट अलर्ट सिस्टम टेलीस्कोप से देखा गया था।

 

 

 

धूमकेतु ए-3 की खोज के बाद से लगातार इस पर नजर रखी जा रही है। ये 27 सितंबर 2024 में सूर्य के नजदीक जाकर मुड़ेगा। 12 अक्तूबर को पृथ्वी के करीब आने पर दिखाई देगा। सितंबर में इसे सूर्योदय से पहले और अक्तूबर में शाम के समय देखा जा सकेगा।

डॉ. इंद्रनील चट्टोपाध्याय, वैज्ञानिक, आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top