Featured

Big breaking :-फिल्म देखकर लौट रही लड़कियों को कुछ लड़कों ने किया परेशान, पुलिस ने चार को दबोचा

 

फिल्म देखकर लौट रही लड़कियों को कुछ लड़कों ने किया परेशान, पुलिस ने चार को दबोचा

 

हल्द्वानी :-उत्तराखंड का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें दो लड़कियों को कई लड़कों द्वारा परेशान किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद उत्तराखंड पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अभी अन्य की तलाश कर रही है। वीडियो में उत्तराखंड के हलद्वानी में सेक्रेड हार्ट स्कूल के पास देर रात पुरुषों के एक समूह द्वारा दो महिलाओं को परेशान करते हुए दिखाया गया है।

थिएटर से फिल्म देखकर देर शाम घर लौट रहीं दो युवतियों को दो कार सवार पांच युवकों ने रास्ते में घेर लिया और छेड़छाड़ की। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस ने पांचों युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर दोनों कारें सीज कर दी हैं।

:-युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे थे युवक
घटना मंगलवार शाम की है, जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया में बुधवार को खूब प्रसारित हुआ। वीडियो में दो युवतियां स्कूटी से हाईवे पर जाती हुई दिख रही हैं। इसी बीच एक कार स्कूटी के आगे पहुंची और दूसरी कार स्कूटी के पीछे आ गई। दोनों कारों में सवार युवक खिड़कियों से बाहर निकलकर लड़कियों को गलत इशारे करने लगे। वे युवतियों पर गलत कमेंट्स भी कर रहे थे। युवक नशे में धुत थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और एक युवक गिरते-गिरते बचा।

वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और कार सवारों की तलाश शुरू कर दी। देर शाम पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध छेड़छाड़ व एमबी एक्ट की धारा में प्राथमिकी की गई है।

कोतवाल उमेश कुमार मलिक ने बताया कि युवती की तहरीर पर रामपुर रोड कालीपुर निवासी नरेंद्र बिष्ट, रोहित तिवारी, बरेली रोड धानमिल निवासी पंकज रावत, तीनपानी बाईपास निवासी अमन और एक नाबालिग पर छेड़छाड़ व एमवी एक्ट में प्राथमिकी की है। पांचों आरोपितों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

घटना मंगलवार देर शाम की
घटना मंगलवार देर शाम की है। युवतियों ने इसकी सूचना डायल 112 पर नहीं दी थी। बुधवार को वीडियो प्रसारित होते ही आरोपितों को चिह्नित कर पकड़ लिया गया। शहर में अराजकता व गुंडागर्दी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। – प्रह्लाद नारायण मीणा, एसएसपी










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top