Featured

Big breaking :-बसन्त विहार क्षेत्र में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मृत्यू के मामले में मृतका के शव को निकाला गया कब्र से बाहर, की गई शव का पंचायतनामा भर कराई पोस्टमार्टम की कार्यवाही।

 

*बसन्त विहार क्षेत्र में विवाहित महिला की संदिग्ध परिस्थितियो में हुई मृत्यू के मामले में मृतका के शव को निकाला गया कब्र से बाहर।*

*पुलिस द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा भर कराई पोस्टमार्टम की कार्यवाही।*

*पोस्टमार्टम में मृतका के शरीर पर नहीं मिले कोई जाहिरा चोट के निशान, मृतका के शव से बिसरा किया गया संरक्षित*

*बाद पोस्टमार्टम मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया*

 

*थाना बसन्त विहार*

दिनांक: 23-09-24 को वादिनी मुमताज पुत्री रऊफ मरहूम निवासी: मौ0 मलकान बसी, किरतपुर बिजनौर द्वारा थाना बसन्त विहार पर दिनांक: 18-09-24 को उनकी पुत्री फराह की संदिग्ध परिस्थितियों मैं मृत्यू होने तथा उसके ससुराल पक्ष द्वारा उसकी हत्या किये जाने की आंशका व्यक्त करते हुए थाना बसन्त विहार पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। उक्त अभियोग में पुलिस द्वारा आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही हेतु मृतका के शव को कब्र से बाहर निकालने के सम्बन्ध में पत्राचार किया गया था, आज दिनांक: 25-09-24 को तहसीलदार सदर की उपस्थिती में मृतका फराह के शव को कांवली गांव कब्रिस्तान में कब्र से बाहर निकालकर शव का पंचायतनामा भरते हुए वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गयी है। पोस्टमार्टम में डॉक्टर द्वारा मृतका के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं होना बताया गया, मृतका के शव से बिसरे को संरक्षित किया गया है, जिसे अग्रिम जांच हेतु FSL भिजवाया जाएगा। पोस्टमार्टम की कार्यवाही के उपरांत मृतका के शव को परिजनों की उपस्थिति में पुनः दफनाया गया।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top