Featured

Big breaking :-बांग्लादेश से क्रिकेट मैच को लेकर संतों ने खोला मोर्चा, यति नरसिंहानंद ने बताया हिंदुओं का अपमान

बांग्लादेश से क्रिकेट मैच को लेकर संतों ने खोला मोर्चा, यति नरसिंहानंद ने बताया हिंदुओं का अपमान

 

यति संन्यासियों के साथ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने जबरदस्त विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए नरसंहार को भूलकर 100 करोड़ हिंदुओं के स्वाभिमान को सीधी चुनौती दी जा रही है।

भारत बांग्लादेश क्रिकेट शृंखला को यति नरसिंहानंद ने करोड़ों हिंदुओं का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं और व्यापारियों की तरफ से यह तमाशा किया जा रहा है। किसी भी कीमत पर वह दिल्ली में भारत बांग्लादेश का क्रिकेट मैच नहीं होने देंगे।

 

सोमवार को जारी बयान में यति संन्यासियों के साथ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद ने जबरदस्त विरोध जताया। उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में हाल ही में हुए नरसंहार को भूलकर 100 करोड़ हिंदुओं के स्वाभिमान को सीधी चुनौती दी जा रही है। उन्होंने कहा कि इस क्रिकेट मैच का अर्थ है कि व्यापारी नेता गठजोड़ के लिए हिंदुओं की जान और बहन-बेटियों की इज्जत के साथ समझौता कर रहे हैं।

 

इस पूरे प्रकरण को लेकर यति नरसिंहानंद ने एक वीडियो भी जारी किया है। इसमें उनके साथ शिष्य और श्रीअखंड परशुराम अखाड़े के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक यति रामस्वरूपानंद, जूना अखाड़े के कोठारी महंत महाकाल गिरी, स्वामी सत्यानंद गिरी, यति सत्यदेवानंद, यति रणसिंहानन्द, यति निर्भयानंद, यति नित्यानंद आदि मौजूद हैं।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top