Featured

Big breaking :-भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सेना के जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

 

*भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने सेना के जवानों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र।*

*राखी बांधकर नेहा जोशी ने जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता की प्रकट।*

देहरादून। भाजयुमो की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने रक्षा बंधन के अवसर पर गढ़ी कैंट स्थित सैन्य क्षेत्र में देश की सुरक्षा में तैनात जवानों कलाई पर रक्षासूत्र बांधा और जवानों की लंबी उम्र की कामना करते हुए जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता प्रकट की।

 

भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि यह हमारा कर्तव्य है, कि हम उन जवानों के प्रति सम्मान प्रकट करें, जो दिन-रात हमारी सुरक्षा में तत्पर रहते हैं। उनके साथ रक्षा बंधन का यह पर्व मनाना हमारे लिए गर्व का विषय है।
इस दौरान सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी को भी वहाँ उपस्थित महिला सैन्यकार्मिको ने राखी बांधी। इस दौरान भावना चौधरी एवं वैशाली बंसल भी उपस्थित रही।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top