Featured

Big breaking :-मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट किया जारी।, 6 जनवरी को बिगड़ेगा मौसम

NewsHeight-App

 

मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट किया जारी। पढ़ें….

Weather Update: उत्तराखंड में इन दिनों शुष्क

मौसम के बीच कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक प्रदेश में अगले 48 घंटे में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज दोपहर बाद प्रदेश के पर्वतीय इलाकों में मौसम के करवट लेने से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं वहीं, 6 जनवरी को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

आज का मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक आज 5 जनवरी रविवार को उत्तराखंड राज्य के चमोली, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है।

जबकि उधम सिंह नगर, हरिद्वार, पौड़ी, चंपावत और नैनीताल जिले के मैदानी क्षेत्रों में घना मध्यम कोहरा और शीतलहर चलने से ठंड का प्रकोप बना रहेगा जबकि अलग-अलग स्थानों में दिन में धूप निकलने से राहत मिलने के आसार हैं।

6 जनवरी को बिगड़ेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक 6 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बूंदाबांदी और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। उन्होंने बताया बारिश बर्फबारी के बाद प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

तापमान की स्थिति

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.1 सेल्सियस दर्ज किया गया, पंतनगर का अधिकतम तापमान 20.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top