Featured

Big breaking :-विकासनगर में नाराज़ सिरफिरे मजनू ने लड़की पर तान दिया तमंचा, लड़की ने दिखाई सूझबूझ वर्ना तो हो गया था कांड

 

विकासनगर
नाराज़ सिरफिरे मजनू ने लड़की पर तान दिया तमंचा, लड़की ने दिखाई सूझबूझ वर्ना तो हो गया था कांड
बताते चलें शनिवार को जीवनगढ़ चौक पर एक बड़ा कांड होते होते टल गया। दरअसल एक तरफा प्यार के चक्कर में एक सिरफिरे मजनू ने लड़की से नाराज़ होने पर उसपर तमंचा तान दिया।

 

 

मामले में विकासनगर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कालसी तहसील की रहने वाली एक लड़की सवारी वाहन से सवार होकर विकासनगर जा रही थी। उसी वाहन में आरोपी निवासी तहसील कालसी क्षेत्र भी बैठ गया जिसके पास तमंचा था। तमंचे के बल पर उसने युवती को डराया धमकाया और जबरन दोस्ती करने का दबाव बनाने लगा। आरोपी ने लड़की के ना करने पर उसे मारने की धमकी भी दी। डरी हुई युवती ने किसी तरह फोन कर घटना की जानकारी अपने परिजनो को दी।

 

 

 

इसी दौरान वाहन जैसे ही जीवनगढ़ चौक पर पहुंच लड़की के परिचित वहाँ पहुँच गये और स्थानीय लोगों की मदद से आरोपी युवक को दबोच लिया गया‌। जिसके कब्जे देसी तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। लोगों ने आरोपी युवक को जमकर धून दिया। युवती ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।

 

 

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मामले में कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top