Featured

Big breaking :-अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस किया गिरफ्तार

NewsHeight-App

 

 

*नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस का एक्शन लगातार जारी*

*अलग-अलग थाना क्षेत्रों से अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करते हुए हिस्ट्रीशीटर सहित 02 अभियुक्तों को दून पुलिस किया गिरफ्तार।*

*अभियुक्तों के कब्जे से 1.124 कि0ग्रा0 अवैध गाजां तथा 15.35 ग्रा0 स्मैक बरामद।*

आगामी नगर निकाय निर्वाचन 2025 के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देश निर्गत किये गये हैं। उक्त आदेशों के अनुपालन में दून पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

अभियान के तहत दून पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है:

*01: थाना रायपुर*

*15.35 ग्राम स्मैक के साथ एक नशा तस्कर को किया गिरफ्तार*

थाना रायपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर केवल विहार कालोनी के पास से एक अभियुक्त अमरनाथ साहनी को 15.35 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना रायपुर में धारा 8/21/29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

पूछताछ में अभियुक्त की पत्नी का भी कुछ समय पूर्व स्मैक तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है, अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

अमरनाथ साहनी पुत्र पन्ना लाल निवासी चूना भटटा अपर अधोईवाला निकट पानी की टंकी थाना रायपुर देहरादून, स्थाई निवासी केवटसा कोतसा बाऊअरी जिला मुज्जफरपुर बिहार, उम्र- 44 वर्ष

*बरामदगी:-*

15.35 ग्राम अवैध स्मैक

*02: थाना नेहरू कालोनी*

01 किलो 124 ग्राम अवैध गांजे के साथ हिस्ट्रीशीटर आया दून पुलिस की गिरफ्त में*

दिनांक 04/01/2025 को नेहरुकोलोनी पुलिस द्वारा दौराने चौकिंग/गश्त मुखबिर की सूचना पर अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे से एक सदिंग्ध अभिुयक्त को 1.124 किलो ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना नेहरू कॉलोनी पर मु0अ0स0: 08/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा अपना नाम शशि कपूर पुत्र नाजिर नाथ बताया गया, अभियुक्त का पूर्व में भी आबकारी अधिनियम तथा एनडीपीएस एक्ट में जेल जाना प्रकाश में आया है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास के समबन्ध में जानकारी की जा रही है

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-*

शशि कपूर पुत्र नाजिर नाथ निवासी सपेरा बस्ती अजबपुर कला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र: 44 वर्ष।

*बरामदगी:*

कुल 1.124 कि0ग्रा0 गांजा

*अपराधिक इतिहास*

(1) मु0अ0स0 – 260/20 धारा – 8/20 एनडीपीएस
(2) मु0अ0स0 – 474/22 धारा – 8/22 एनडीपीएस
(3) मु0अ0स0 – 308/22 धारा – 60 आबकारी अधिनियम










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top