Featured

Big breaking :-कोटाबाग के वीरेंद्र सिंह बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, पटियाला पंजाब में रहेगी पोस्टिंग

NewsHeight-App

कोटाबाग के वीरेंद्र सिंह बने भारतीय सेना में मेजर जनरल, पटियाला पंजाब में रहेगी पोस्टिंग

 

कालाढूंगी में कोटाबाग विकासखंड के बंदरजूड़ा ग्रामसभा निवासी ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह पदोन्नति के साथ भारतीय सेवा में मेजर जनरल बन गए हैं। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पटियाला पंजाब में रहेगी।

कालाढूंगी में कोटाबाग विकासखंड के बंदरजूड़ा ग्रामसभा निवासी ब्रिगेडियर वीरेंद्र सिंह पदोन्नति के साथ भारतीय सेवा में मेजर जनरल बन गए हैं। मेजर जनरल वीरेंद्र सिंह की वर्तमान पोस्टिंग पटियाला पंजाब में रहेगी।

मेजर जनरल सिंह का परिवार भारतीय सेवा के लिए समर्पित रहा है। उनके पिता स्व. मोहन सिंह भारतीय सेवा में थे। सबसे बड़े भाई चंदन सिंह भी भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे हैं। उनके सबसे छोटे भाई सुरेंद्र सिंह किसान हैं और वर्तमान में नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के डायरेक्टर हैं।

 

इस खबर का पता चलते ही परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। बधाई देने वालों में विधायक बंशीधर भगत, विधायक दीवान सिंह बिष्ट, भगवान तिवारी, मयंक तिवारी, धर्मदत्त सती समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top