Featured

Big breaking :-देहरादून- कालसी से 25 किमी आगे जुड़ो मार्ग पर भूस्खलन में फंसे व्यक्ति को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू

*जनपद देहरादून- कालसी से 25 किमी आगे जुड़ो मार्ग पर भूस्खलन में फंसे व्यक्ति को SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू*

आज दिनाँक 18 अगस्त 2024 को प्रातः 10:00 बजे आपदा कंट्रोल रूम, देहरादून द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि जुड़ो मार्ग पर भूस्खलन होने से एक व्यक्ति फंस गया है जो वहां से निकलने में असमर्थ है।

 

 

उक्त सूचना पर पोस्ट डाकपत्थर से ASI सुरेश तोमर के नेतृत्व में SDRF रेस्क्यू टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचकर SDRF द्वारा देखा गया कि PWD का एक कार्मिक रोड खुलवाने के दौरान मार्ग पर आगे व पीछे भूस्खलन होने के कारण बीच रोड़ में फंसा हुआ था और अधिक भूस्खलन होने की संभावना के दृष्टिगत उक्त व्यक्ति के जीवन पर भी संकट बना हुआ था।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल वैकल्पिक रास्तों से होते हुए उक्त व्यक्ति तक पहुँचा गया जिसके उपरांत उसे सकुशल वहां से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुँचाया गया। उक्त व्यक्ति द्वारा सकुशल निकाले जाने के लिए SDRF टीम का आभार व्यक्त किया गया।

*रेस्क्यू किये गए व्यक्ति का विवरण:-* राजेन्द्र चौहान, PWD, देहरादून, उम्र- 40 वर्ष, निवासी:- ग्राम- ललोउ, देहरादून।

*SDRF रेस्क्यू टीम:-*
1. ASI सुरेश तोमर
2. HC आशिक अली
3. HC बलबीर सिंह
4. CT विक्रम सिंह
5. CT प्रेम सिंह
6. CT रजत तोमर
7. होमगार्ड निशांत
8. पैरामेडिक्स मनु धीमान
9. टेक्नीशियन सुशील कुमार
10. चालक नीरज कुमार










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top