Featured

Big breaking :-देहरादून के ‘दिल’ की थम गई ‘धड़कन’…घंटाघर की घड़ी से केबल और नोजल चोरी

देहरादून के ‘दिल’ की थम गई ‘धड़कन’…घंटाघर की घड़ी से केबल और नोजल चोरी

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फव्वारे के लिए लगाई गई कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है।

दून का दिल कहे जाने वाले घंटाघर की घड़ी कई दिनों से रुकी हुई है। लाइट भी नहीं जल रही है।  इसके बाद निगम के अधिकारियों ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। इससे पहले भी घंटाघर में सामान चोरी हो चुका है। 24 घंटे व्यस्त रहने वाले घंटाघर में बार-बार चोरी की घटना पुलिस के इकबाल के लिए भी चुनौती है

 

नगर निगम के अधिकारियों ने मौके पर जाकर पड़ताल की तो पता चला कि फव्वारे के लिए लगाई गई कीमती नोजल और घंटाघर को रोशन करने वाली लाइटों के केबल सहित अन्य कीमती सामान गायब है। इसके बाद निगम के अधिकारियों ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी है

पुलिस पिकेट है, 24 घंटे आवाजाही, फिर भी चोरी?I
घंटाघर शहर के बीच में सबसे अधिक व्यस्त रहने वाली जगह है। दिनभर तो भीड़ रहती ही है, रातभर भी लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसके अलावा यहां पर पुलिस का पिकेट भी है। इसके बाद यहां चोरी होने से पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

इससे पहले भी दो बार हो चुकी है चोरीI
घंटाघर से चोरी की यह घटना पहली नहीं है। इससे पूर्व भी यहां चोर दो बार चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके हैं। मामले में नगर निगम के अधिकारियों ने उस समय भी तहरीर दी थी, लेकिन आज तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। अब तीसरी बार यहां पर चोरी हुई है।

घंटाघर से कीमती सामान चोरी हुआ है। दो बार पहले भी यहां चोरी हो चुकी है। मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
-गौरव कुमार नगर आयुक्तI










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top