Featured

Big breaking :-पुलिस विभाग से आई दुःखद खबर, पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त अपर उप निरीक्षक गिरवीर सिंह का निधन

NewsHeight-App

 

आज दिनाँक 01/08/2024 को पुलिस लाइन देहरादून में नियुक्त अपर उप निरीक्षक गिरवीर सिंह जी का बीमारी के कारण आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत गिरवीर सिंह जी लंबे समय से बिमार थे तथा वर्तमान में महंत इंद्रेश अस्पताल में उपचाराधीन थे

 

दिवंगत श्री गिरवीर सिंह जी के पार्थिव शरीर को आज उनके नेहरुग्राम स्थित आवास पर पूरे राजकीय सम्मान ले साथ अंतिम सलामी दी गयी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा दिवंगत गिरवीर सिंह जी के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामाना की तथा दिवंगत गिरवीर सिंह जी के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी, इस दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा दिवंगत गिरवीर सिंह जी के परिजनों से मुलाकात कर पुलिस की ओर से उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

दिवंगत गिरवीर सिंह जी वर्ष 1984 में आरक्षी पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे तथा वर्तमान में अपर उप निरीक्षक के पद पर पुलिस लाइन देहरादून में तैनात थे, दिवंगत गिरवीर सिंह जी अपनी पत्नी एवं दो पुत्रों के साथ अपर राजीव नगर, नेहरू ग्राम, देहरादून में निवासरत थे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top