Featured

Big breaking :-प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

 

प्रसिद्ध देवीधुरा बग्वाल मेले का आगाज, केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने किया शुभारंभ

चंपावत में मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।

चंपावत जिले के पाटी विकासखंड के मां बाराही धाम देवीधुरा में प्रसिद्ध बग्वाल मेले का आगाज हो गया है। मुख्य अतिथि केंद्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टम्टा, विशिष्ट अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, ब्लॉक प्रमुख सुमनलता ने 11 दिवसीय मेले का शुभारंभ किया।

अजय टम्टा ने कहा कि बग्वाल मेला लोक आस्था और विरासत का अद्भुत समागम है। सदियों पूर्व की परंपरा आज भी बड़े उत्साह के साथ निभाई जा रही है। चारों खामों और सात थोकों के मुखियाओं के बीच मां बाराही धाम में सांगी पूजन हुआ। बग्वाल मेले के शुभारंभ पर सुबह 9.30 बजे पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी के मंत्रोच्चारण के साथ सांगी पूजन पूरे विधि विधान से की। सांगी पूजन में लमगड़िया खाम के मुखिया वीरेंद्र सिंह लमगड़िया, वालिक खाम के बद्री सिंह बिष्ट, चम्याल खाम के गंगा सिंह चम्याल, गहड़वाल खाम के मुखिया त्रिलोक सिंह बिष्ट के साथ रोशन लमगड़िया, पूर्व मंदिर कमेटी अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, राम सिंह, दीपक सिंह बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, जगदीश पुजारी, भुवन चंद्र जोशी आदि मौजूद रहे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top