Featured

Big breaking :-भगवामय हुई शिवनगरी…हरिद्वार से पहले दिन 2 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने भरा जल

NewsHeight-App

भगवामय हुई शिवनगरी…हरिद्वार से पहले दिन 2 लाख 40 हजार शिवभक्तों ने भरा जल

श्रावण के महीने के पहले ही दिन हाईवे से लेकर कांवड़ पटरी पर कावंड़ यात्रियों की भीड़ एक दिन पहले की अपेक्षा दोगुनी हो गई है। श्रावण मास के पुनीत पर्व में कांवड़ जल भरने वालों का धर्मनगरी हरिद्वार में तांता लगा रहा है।

 

 

 

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार पहले दिन कुल 2 लाख 40 हजार कांवड़ यात्रियों ने गंगा जल भरा। सांध्यकालीन आरती तक के इस आंकड़े को पुलिस और प्रशासन की गणना के अनुरूप जारी किया गया है।

बता दें कि 23 जुलाई यानी आज मंगलवार से 27 जुुलाई तक पंचक रहेगा। इसमें बांस की खरीदारी आदि करना वर्जित है। इसके चलते अधिकांश कांवड़ यात्रियों ने पहले दिन ही गंगा जल भरकर पहले सोमवार को ही धर्मनगरी के विभिन्न शिवालियों में जलाभिषेक किया।

 

 

27 जुलाई तक पंचक लगा रहेगा, जिसके चलते 28 से प्रतिदिन करीब चार से पांच लाख यात्रियों के आने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस और प्रशासन ने पहले दिन कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए।

इसके चलते किसी यात्री की जनहानि नहीं हुई। पुलिस के मुताबिक पहले दिन गंगा घाट के किनारे जल भरते समय एक कांवड़ यात्री के डूबने की सूचना मिली। हालांकि जल पुलिस ने उसे सुरक्षित बचा लिया और प्राथमिक चिकित्सा के बाद यात्री जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top