Featured

Big breaking :-वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित

प्रतिबद्धता मैने विद्यासागर नौटियाल से सीखीः पंकज बिष्ट

-वरिष्ठ साहित्यकार पंकज बिष्ट विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान से सम्मानित
-पंकज बिष्ट किसी भी सच को सामने लाने में कभी संकोच नही करतेः इब्बार रब्बी

देहरादून। वरिष्ठ कथाकार, विचारक पंकज बिष्ट ने कहा कि प्रतिबद्धता क्या होती है यह मैने विद्यासागर नौटियाल से सीखा। विद्यासागर नौटियाल ने अपनी राजनीतिक साहित्यिक प्रतिबद्धता कभी छिपाई नहीं। रविवार को सेव हिमालय मूवमेंट व संवेदना संस्था की ओर से साहित्य के क्षेत्र का प्रतिष्ठित विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान -2024 प्राप्त करने के बाद पंकज बिष्ट ने यह बात कही।

 

उन्होंने कहा कि मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता मनुष्यता की सबसे बड़ी थाती है। प्रेस क्लब में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ कवि व पत्रकार इब्बार रब्बी ने कहा कि वह पंकज बिष्ट को बहुत पहले से जानते हैं। वे हमेशा से जानते हैं कि वह किसी भी सच को सामने लाने में संकोच नही करते । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ साहित्यकार गुरदीप खुराना ने कहा कि पंकज बिष्ट की पत्रिका समयांतर में लिखने वाले भी जाहिर है वैसी ही प्रतिबद्धता रखते हैं जैसी पंकज बिष्ट। साहित्य व संस्कृति कर्मी हम्माद फारुखी ने पंकज बिष्ट और विद्यासागर नौटियाल को एक विचार का कथाकार बताया। उन्होंने पंकज बिष्ट व उनके साहित्य का व्यापक परिचय दिया। और बताया कि किस तरह कुमाऊं के अल्मोड़ा , मुम्बई , भारत सरकार के सूचना सेवा विभाग के प्रकाशन विभाग में उपसंपादक व सहायक संपादक, योजना के अंग्रेजी सहायक सम्पादक, आकाशवाणी की समाचार सेवा में सहायक समाचार संपादक व संवाददाता, भारत सरकार के फिल्म्स डिवीजन में संवाद- लेखन करते हुए भी व साहित्यरत रहे हैं। उनके द्वारा संपादित समयांतर सबसे विचारपरक पत्रिकाओं में है। पंकज बिष्ट के साहित्य पर विस्तृत टिप्पणी करते हुए डॉ. संजीव नेगी ने कहा कि उनके साहित्य में समय दर्ज होता है और उदारीकरण, बाबरी विध्वंस और वैश्विक परिघटनाओं का प्रभाव दृष्टिगोचर होता है। असगर वजाहत के साथ, बच्चे गवाह नहीं हो सकते, पंद्रह जमा पचीस, टुंड्रा प्रदेश व अन्य कहानियाँ कहानी संग्रहों व लेकिन दरवाजा, उस चिड़िया का नाम, पंखवाली नाव, शताब्दी से शेष उपन्यासों के उद्धरणों के जरिए उन्होंने बताया कि विद्यासागर नौटियाल जहां समष्टि की बात करते थे पंकज बिष्ट मनुष्य के भीतर की कहानी कहते हैं। संचालन करते हुए कवि व कथाकार विजय गौड़ ने कहा कि पहला विद्यासागर सम्मान 2021 में कथाकार सुभाष पंत को, दूसरा 2022 में स्व. शेखर जोशी और तीसरा 2023 में डॉ. शोभा राम शर्मा को दिया गया था। इस मौके पर सेव हिमालय मूवमेंट के संरक्षक जगदंबा रतूड़ी, राजीव नयन बहुगुणा, साहित्यकार जितेंद्र भारती, नवीन नैथानी, राजेश सकलानी, दिनेश जोशी, कृष्णा खुराना, समर भंडारी, समीर रतूड़ी, अंतरिक्ष नौटियाल आदि मौजूद रहे।
[29/09, 18:19] Sameer Raturi: विद्यासागर नौटियाल स्मृति सम्मान हिंदी के वरिष्ठ कथाकार व उपन्यासकार पंकज बिष्ट को दिया गया है। उम्याह सम्मान उन्हे वरिष्ठ कवि व पत्रकार इब्बार रबी जी एवम वरिष्ठ कथाकार गुरदीप खुराना जी द्वारा प्रदान किया गया है। सम्मन में उन्हे सम्मान पत्र अंग वस्त्र स्मृतिचिन्ह के साथ 31 हजार रुपय भी दिए गए हैं।

यह कार्यक्रम सेव हिमालय मूवमेंट एवम संवेदना द्वारा आयोजित किया गया है। सेव हिमालय मूवमेंट के सचिव डा० अरविंद दरमोडा ने उपन्यासकार पंकज बिष्ट का सम्मान पत्र पढ़ा है। सेव हिमालय मूवमेंट के अध्यक्ष समीर रतूड़ी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवम धन्यवाद किया है और पूनम कैंतूरा ने सभी सम्मानित अतिथियों को मंच पर आमंत्रित किया है।
कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार विजय गौड़ ने किया है। कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता जगतंबा प्रसाद रतूड़ी, वरिष्ठ पत्रकार राजीव नयन बहुगुणा, वरिष्ठ पत्रकार अरुण शर्मा, साहित्यकार गुरदीप खुराना, डा० हम्माद फारूखी, डा० संजीव सिंह नेगी ने विचार व्यक्त किया है। कार्यक्रम में पंचशील नौटियाल, अंतरिक्षा नौटियाल, राजेश सकलानी, साहित्यकार वीना बेंजवाल, जितेन ठाकुर, डा० राजेश पाल, रमाकांत बेंजवाल, पूनम कैंतुरा, द्वारिका सेमवाल, प्रेम पंचोली, अनिता जोशी, अंबर जोशी, वरिष्ठ आईएएस अयोवृद्ध चंद्रसिंह आदि सैकड़ों साहित्यकार उपस्थित रहे है।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top