Featured

Big breaking :-सीएम धामी ने गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024′ में प्रतिभाग किया

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को गढ़ीकैंट, देहरादून में वीर गोर्खा कल्याण समिति दूधली, द्वारा आयोजित ‘गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव-2024’ में प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखा समाज का इतिहास गौरवशाली संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और अदम्य वीरता का प्रतीक है। उन्होंने कहा दशैं पर्व, माँ दुर्गा की उपासना और उनके नौ दिव्य रूपों की आराधना को समर्पित है। यह पर्व हमें सच्चाई और न्याय के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। सत्य, धर्म और नैतिकता के मार्ग पर चलने से बुराई पर सदैव अच्छाई की विजय होती है। उन्होंने कहा दशैं पर्व हमारी सांस्कृतिक धरोहर को संजोए रखने का एक महत्वपूर्ण अवसर है, जिसके माध्यम से हम अपनी परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे अनेकों क्षेत्रों में गोरखा समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भी निरंतर कार्य कर रही है। राज्य सरकार गोरखा समाज की सांस्कृतिक धरोहरों को भी बढ़ावा देने लिए विशेष प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा संस्कृति विभाग में गोर्खा दशैं – दीपावली सांस्कृतिक महोत्सव को भी शामिल कर, हर संभव अनुदान की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा गोरखा समाज की सांस्कृतिक परंपराओं और धरोहरों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सरकार कार्य करते रहेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक भारतीय संस्कृति में गोरखा समाज की अहम भूमिका है। यह सांस्कृतिक घनिष्ठता दिखाता है कि हमारी जड़ें और मूल एक ही हैं। गोरखा समाज का मातृभूमि की रक्षा में महत्त्वपूर्ण योगदान है। गोरखा समाज ने सदियों से देश की सीमाओं की रक्षा की है। उन्होंने कहा अमर वीर मेजर दुर्गा मल्ल जी, परमवीर चक्र से सम्मानित धन सिंह थापा जी और प्रथम अशोक चक्र विजेता श्री नर बहादुर थापा जी के अद्वितीय शौर्य को कभी नहीं भुलाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1962, कारगिल युद्ध जैसे अनेकों युद्ध में भी गोरखा रेजिमेंट के हमारे जवानों ने हर मोर्चे पर अपनी बहादुरी का परिचय दिया। हमारे जवान देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ ही अपने कर्तव्यों का हमेशा पालन किया है। गोरखा समाज सीमाओं की रक्षा के साथ राज्य के विकास में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। राज्य सरकार गोरखा समाज के उत्थान के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है और उनके विकास व कल्याण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर नेपाल के राजदूत डॉ. सुरेंद्र थापा, विधायक श्री विनोद चमोली, ले. जनरल राम सिंह प्रधान, श्री चंद्रवीर गायत्री, श्री कमल थापा, श्री विशाल थापा, श्री सूर्य विक्रम शाही एंव अन्य लोग मौजूद रहे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top