Featured

Big breaking :-सोनप्रयाग में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे में फंसे छह यात्री, एक की मौत, तीन घायल

: सोनप्रयाग में हादसा, पहाड़ी से गिरे पत्थर और मलबे में फंसे छह यात्री, एक की मौत, तीन घायल

केदारनाथ से लौट रहे पांच यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए।

सोनप्रयाग में भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर की चपेट में आने से एक यात्री की मौत हो गई। वहीं, तीन यात्री घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया है। अन्य दो यात्रियों का एसडीआरएफ व पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है।

सोमवार देर शाम केदारनाथ से लौट रहे छह यात्री सोनप्रयाग में ऊर्जा निगम के पावर हाउस के समीप भूस्खलन जोन में पहाड़ी से गिर रहे पत्थर व मलबे में फंस गए। सूचना पर उप निरीक्षक आशीष डिमरी के नेतृत्व में एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद किया गया, जिसकी शिनाख्त गोपाल(50 ) पुत्र भक्तराम, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है।

वहीं, जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र, मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह और छगन लाल पुत्र भक्तरामन घायल हो गए, जिन्हें सोनप्रयाग पहुंचाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सोनप्रयाग बाजार से लगभग एक किमी आगे भूस्खलन जोन में पहाड़ी से पत्थर व मलबा गिरने से वह फंस गए। क्षेत्र में अन्य यात्रियों की होने की संभावना को देखते हुए खोजबीन की जा रही है। जरूरी हुआ तो मंगलवार को खोजबीन की जाएगी।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top