Featured

Big breaking :-31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद नुकसान का हुआ आंकलन, इतने करोड़ के दिए प्रस्ताव

 

31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद नुकसान का आंकलन, पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग का 48 करोड़ 36 लाख के नुकसान का प्रस्ताव

विगत 31 जुलाई को केदारनाथ धाम में आई आपदा के बाद विभागीय अधिकारियों ने नुकसान का आंकलन कर शासन को प्रस्ताव भेजा है। पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के कुल 41 प्रस्ताव में 48 करोड़ 36 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया गया है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने इसकी जानकारी दी है।

 

 

उन्होंने बताया कि जिन 41 प्रस्तावों पर स्वीकृति प्रदान की गई है उनमें लोक निर्माण विभाग के 19 प्रस्ताव पर जिनकी लागत 29 करोड़ 34 लाख और सिंचाई विभाग के 12 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 19 करोड़ एक लाख है कुल 41 प्रस्तावों पर जिनकी लागत 48 करोड़ 36 लाख है उनको स्वीकृति प्रदान कर जल्द से जल्द निर्माण कार्यों को सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश के आपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि आपदा के बाद यात्रा रूट को व्यवस्थित करने और नुकसान की जल्द से जल्द भरपाई करने का प्रयास जारी है जिससे तीर्थ यात्रियों और स्थानीय लोगों को किसी भी तरह की कोई असुविधा न होने पाए।

 










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top