Featured

Big breaking :-उत्तराखंड पुलिस से आई बड़ी खबर, इन पुलिस अधिकारियो को मिला प्रमोशन

NewsHeight-App

उत्तराखंड शासन में आज आहूत हुई डीपीसी बैठक में 15 PPS अधिकारियों को पदोन्नत करने का निर्णय शासकीय समिति ने लिया है। जल्द ही एक से 2 कार्यदिवसों में इन सभी के पदोन्नति आदेश भी जारी कर दिए जाएंगे।

 

 

8700 ग्रेड पे पर 2 हुए प्रोमोट –

8700 ग्रेड पे पर 2 PPS अरुणा भारती व प्रकाश चंद्र प्रोमोट हुए हैं। यह दोनों अधिकारी अब अपने कंधों पर अशोक स्तंभ के साथ ही एक सितारा लगाने के भी हकदार हो जाएंगे।

7600 ग्रेड पे पर हुए 9 प्रोमोट –

7600 ग्रेड पे पर हुए 9 PPS अधिकारी प्रोमोट हुए हैं जिनमे राजेश कुमार भट्ट, मनीषा जोशी, हरबंस सिंह, लोकजीत सिंह, चंद्र मोहन सिंह व बिमल आचार्य शामिल है, साथ ही अगले बैच के मिथलेश कुमार, जया बलूनी को भी रिक्ति के सापेक्ष पदोन्नति का लाभ दिया गया है।

 

 

एक हुए अडिशनल SP में पदोन्नत –

CO / DySP में 7 वर्ष की अहर्ता पूरी करने वाले इकलौते CO बहादुर चौहान को एडिशनल SP पद पर पदोन्नत करने का निर्णय DPC के दौरान लिया गया है। वंही 2017 बैच के DySP की 7 वर्ष की सेवा पूरी न होने के कारण उक्त की DPC दिसम्बर माह में पुनः कराई जाएगी।

 

 

ज्येष्ठ उपाधीक्षक 6600 ग्रेड पर 3 हुए पदोन्नत –

ज्येष्ठ उपाधीक्षक यानी सीनियर स्केल पर कुल 3 CO को प्रोमोट किया गया है जिनके नाम कुछ इस प्रकार है – स्वप्निल मुयाल, अनिल जोशी व योगेश चंद ।

इस DPC के बाद इंस्पेक्टर से CO बनने वाले

सिविल, इंटेलिजेंस व PAC के खेमे में कितनी

कुर्सी आएंगी यह तस्वीर भी अब साफ हो गयी

है। आज हुई DPC के बाद व चयन वर्ष के

दृष्टिगत CIVIL / नागरिक पुलिस में CO के

16 पद रिक्त हैं। वंही इंटेलिजेंस के अब कुल 6

तो PAC के 10 पद रिक्त हो गए हैं। वंही

दिसम्बर माह में होने वाली अगली PPS

अधिकारियों की DPC के पश्चात सिविल व

इंटेलीजेंस कोटे के पद में इजाफा होगा।

लेकिन फिलहाल आगामी इंसपेक्टर से CO

पदोन्नति उपर्युक्त आंकड़ों पर ही होगी।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top