Featured

Big breaking :-एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में कई फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

NewsHeight-App

एसएसपी मणिकांत मिश्रा के जनता दरबार में कई फरियादियों की समस्याओं का हुआ समाधान।

फरियादियों की समस्याओं को सुन निराकरण हेतु संबंधित को दिए निर्देश।

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर महोदय द्वारा आमजन की सुविधा हेतु प्रत्येक मंगलवार को काशीपुर क्षेत्र में जनता दरबार लगाने का फैसला लिया गया था। जिस क्रम में आज दिनांक 19/11/2024 को एसएसपी ऊधम सिंह नगर श्री मणिकांत मिश्रा द्वारा काशीपुर क्षेत्र में आमजन और पीड़ितों हेतु जनता दरबार लगाया गया। जनता दरबार मे आये लोगों द्वारा पारिवारिक विवाद, जमीनी विवाद, क्षेत्रीय समस्याएं एवं नशे से संबंधित समस्याओं को एसएसपी महोदय के समक्ष रखा। जनता द्वारा बताई समस्याओं को गम्भीरता पूर्वक सुनकर उनके द्वारा निराकरण हेतु संबंधित थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जन सुनवाई के दौरान एसपी काशीपुर, काशीपुर सर्किल के सभी थाना प्रभारी /थानाध्यक्ष सहित प्रतिसार निरीक्षक, रीडर, स्टेनो और अन्य अधिकारी/ कर्मचारी मौजूद रहे।

जनता दरबार में कुल 30 फरियादी आए जिसमे कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष अन्य शिकायतों का निस्तारण करने हेतु एसएसपी महोदय द्वारा संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया।

 







Click to comment



Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top