Featured

Big breaking :-क्या भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी जोशी की राजनैतिक महत्वकांक्षाएं ले रही हिलोरे, यहाँ कराई आम पार्टी

NewsHeight-App

 

हल्द्वानी। हल्द्वानी में गुरुवार को भाजपा के प्रदेश कार्यालय प्रभारी और समाजसेवी कौस्तुबानंद जोशी द्वारा आयोजित आम और खास पार्टी में भाजपा के सैकड़ों नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस आम और खास पार्टी में कार्यकर्ता दबे जुबान से मेयर चुनाव के लिए कौस्तुबानंद जोशी की दावेदारी को लेकर खासी चर्चा करते देखे गए।

 

 

 

भाजपा नेता कौस्तुबानंद जोशी ने बताया कि यह केवल जन मिलन कार्यक्रम है। मीडिया द्वारा पूछे गए उनके राजनीतिक भविष्य की शुरुआत पर उन्होंने कहा कि वह पार्टी के सिपाही हैं लेकिन यह आमजन खास कार्यक्रम गैर राजनीतिक है।

 

 

 

उनके इस कार्यक्रम में जिले भर से भाजपा के कई विधायक वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता सहित कई कांग्रेस के नेता भी दिखाई दिए। आम खास पार्टी में दशहरा, चौसा और लंगड़ा आम का आनंद लेने के लिए नैनीताल विधायक सरिता आर्या, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट, प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, सह मीडिया प्रभारी चंदन बिष्ट, भुवन भट्ट, जिला महामंत्री रंजन बर्गली, दायित्व धारी दीपक मेहरा, ध्रुव रौतेला, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, पूर्व मंडी परिषद अध्यक्ष गजराज बिष्ट, जिला महामंत्री नवीन भट्ट, कार्यक्रम का संचालन कर रहे जितेंद्र मेहता, अनुसूचित मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य, विजय बिष्ट, शंकर कोरंगा, विजय मनराल, दिनेश खुलवे, दीपक जोशी, दिग्विजय भट्ट, शहीद दर्जनों नेता और सैकड़ो पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top