Featured

Big breaking :-पिंडी महाभिषेक के साथ श्रीसिद्धबली महोत्सव शुरू, मंत्रोच्चार के बीच हुई कलश स्थापना

NewsHeight-App

पिंडी महाभिषेक के साथ श्रीसिद्धबली महोत्सव शुरू, मंत्रोच्चार के बीच हुई कलश स्थापना

पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची।

कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीसिद्धबली मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पिंडी और हनुमान के महाभिषेक के साथ तीन दिवसीय श्रीसिद्धबाबा अनुष्ठान महोत्सव शुरू हो गया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने महाभिषेक में शामिल होकर सिद्धबाबा से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पंडित देवी प्रसाद भट्ट के सानिध्य में 12 वेदपाठियों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन शुरू हुआ। मंदिर समिति के अध्यक्ष डॉ. जेपी ध्यानी, जीत सिंह पटवाल और कृषि विकास मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष सुमन कोटनाला ने मंदिर समिति के पदाधिकारियों के साथ खोह नदी में गंगा पूजन किया।

इसके बाद 11 कन्याएं गढ़वाल के पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढोल, दमाऊ और मशकबीन की धुन के साथ नदी से जल लेकर मंदिर पहुंची। मंदिर में पिंडी पूजन और हनुमान की मूर्ति का महाभिषेक किया गया। इसके बाद हवन स्थल परकलश स्थापना के साथ श्रीसिद्धबली बाबा का पूजन किया गया।

मुख्य यजमान के रूप में निवर्तमान मेयर हेमलता नेगी, पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी और उद्योगपति अनिल कंसल और लैंसडौन के विधायक महंत दिलीप रावत ने कलश पूजन किया। महोत्सव में तीन दिन तक विशाल भंडारा चलेगा।

शनिवार को होंगे ये कार्यक्रम
. सुबह 5ः00 बजे पिंडी महाभिषक।
. सुबह 7ः00 बजे एकादश कुंडीय यज्ञ।
. दोपहर बाद 1ः00 बजे से जागर सम्राट पद्मश्री प्रीतम भरतवाण की गढ़वाली भजन संध्या।
. बतौर मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर स्वामी ललितानंद गिरि महाराज और महामंडलेश्वर मैत्रेयी महाराज के प्रवचन।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top