Featured

Big breaking :-बड़ी खबर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत

बड़ी खबर यमुनोत्री धाम की यात्रा पर आए दो और श्रद्धालुओं की मंगलवार को मौत हो गई। दोनों को अचेत अवस्था में स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी पहुंचाया गया था। जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। धाम की यात्रा के दौरान अब तक मरने वाले यात्रियों कुल संख्या छह हो गई है। वहीं, सोमवार को बदरीनाथ धाम में भी एक यात्री की

 

 

मौत हुई। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान अब तक सात यात्रियों की जान गई है।जानकारी के अनुसार, राम प्रसाद(51) पुत्र कन्हैया लाल निवासी इंदौर गांधी नगर मध्यप्रदेश, मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भैरव मंदिर के पास फिसलकर चोटिल हुए।

 

 

 

वहीं, दक्षा बेन पटेल (68) पत्नी घनश्याम पटेल निवासी अहमदाबाद गुजरात को सवा छह बजे यमुनोत्री से लौटते वक्त सांस लेने में दिक्कत हुई और वह बेहोश हो गईं। जिस पर परिजन उन्हें स्वास्थ्य केंद्र जानकीचट्टी ले गए थे, लेकिन दोनों को ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top