Featured

Big breaking :-बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

NewsHeight-App

 

बॉलीवुड सिंगर हनी सिंह ने कुमार विश्वास के साथ मंदिर में की पूजा, भगवान शिव का किया जलाभिषेक

कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।

श्यामपुर स्थित नीलेश्वर महादेव मंदिर में शुक्रवार को सिंगर व रैपर हनी सिंह और साहित्यकार डॉ. कुमार विश्वास ने पूजा-अर्चना की। सिद्धपीठ दक्षिण काली मंदिर पहुंचे बॉलीवुड सिंगर और कवि डॉ. कुमार विश्वास के पहुंचने की सूचना पर कई लोग जा पहुंचे।

हनी सिंह ने कहा कि हाल ही में उनकी एक डाक्यूमेंट्री आने वाली है। इसमें उनके जीवन पर आधारित तमाम तथ्य हैं। वहीं, कुमार विश्वास ने कहा कि धर्मनगरी में आना सौभाग्य का विषय है। उन्होंने कहा कि यहां कण-कण में भगवान के अंश समाहित हैं। ध्यान योग और आध्यात्म की ऊर्जा से मिलने वाली शक्ति ही ईश्वर का बोध कराती है।

पूजन अनुष्ठान में कुमार विश्वास ने भगवान शिव की स्तुति अपने स्वर में की। उन्होंने महादेव के परिसर को पूरे भक्तिमय माहौल में करने का भरपूर प्रयास किया। वहीं, हनी सिंह ने भी प्रशंसकों के प्रति अपनी अभिव्यक्ति दी। उन्होंने नीलेश्वर महादेव मंदिर के प्रति अपनी आस्था को भी व्यक्त किया। कहा कि वह पहले यहां पर कई बार रात्रिकाल में पूजा अर्चना कर चुके हैं। दोनों कलाकारों ने धर्म और आस्था में प्रचार प्रसार या बयान को वर्जित बताया।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top