Featured

Big breaking :-विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत, पोलिंग पार्टियां रवाना

NewsHeight-App

विधानसभा चुनाव के मुकाबले उपचुनाव में गिरा मतदान प्रतिशत, पोलिंग पार्टियां रवाना

प्रदेश में 2022 के आम विधानसभा चुनाव के मुकाबले बुधवार को हुए केदारनाथ उपचुनाव में मतदान कम हुआ है। उपचुनाव में 57.64 फीसदी मत पड़े, जबकि 2022 के विस चुनाव में 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम के नेतृत्व में केदारनाथ विस उपचुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया, शाम छह बजे तक 57.64 प्रतिशत मतदान हुआ है। उन्होंने मतदान के लिए समस्त अधिकारियों-कार्मिकों को बधाई दी।

बताया, इस बार कुल 90,875 मतदाता थे, जिनमें से 45,956 महिला मतदाता और 44,919 पुरुष मतदाता शामिल हैं। बताया, विस के अंतर्गत सभी पोलिंग बूथों पर शांतिपूर्ण मतदान हुआ है। किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना कहीं से भी प्राप्त नहीं हुई है। बताया, मतदेय स्थलों से पोलिंग पार्टियां लौटनी शुरू हो गई हैं।

आयोग से मिली अनुमति के बाद सात पोलिंग पार्टियां कल सुबह लगभग 9-10 बजे तक अगस्त्यमुनि मतगणना केंद्र में पहुंच जाएंगी। 2022 के विस चुनाव में केदारनाथ सीट पर 66.43 प्रतिशत मतदान हुआ था। इससे पहले 2017 के विधानसभा चुनाव में इस सीट पर 65.77 प्रतिशत मतदान हुआ था।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top