Featured

Big breaking :-सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ते की सौगात, आदेश जारी

NewsHeight-App

सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को बोनस व महंगाई भत्ते की सौगात, आदेश जारी

बोनस और महंगाई भत्ते स्वीकृत करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सरकार ने राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर एक जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का लाभ दिया है।

सार्वजनिक उपक्रमों के 40 हजार कर्मचारियों को प्रदेश सरकार ने बोनस व डीए की सौगात दी है। महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई। अब कर्मचारियों को प्रति माह 53 प्रतिशत डीए का लाभ मिलेगा। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए।

सचिव औद्योगिक विकास विनय शंकर पांडेय ने बोनस और महंगाई भत्ते स्वीकृत करने के आदेश जारी किए। प्रदेश में निगम, बोर्ड और स्वायत्तशासी संस्थाओं के कर्मचारियों को भी सरकार ने राजकीय कर्मचारियों की तर्ज पर एक जुलाई 2024 से महंगाई भत्ते का लाभ दिया है। मूल वेतन में मान्य महंगाई भत्ते की दर को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 53 प्रतिशत किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों वित्तीय वर्ष 2023-24 में बोनस का लाभ मिलेगा

राज्य निगम कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रकाश राणाकोटी, प्रदेश महामंत्री नंद लाल जोशी ने बोनस व महंगाई भत्ते का शासनादेश जारी करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। कहा, इस आदेश से सार्वजनिक उपक्रमों के कर्मचारियों को भी राजकीय कर्मचारियों की तरह डीए का लाभ मिलेगा










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top