Featured

Big breaking :-उत्तराखंड में पाले को लेकर यलो अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार; पढ़ें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

NewsHeight-App

 

उत्तराखंड में पाले को लेकर यलो अलर्ट, ठिठुरन बढ़ने के आसार; पढ़ें आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम

 

उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और दिन में धूप खिल रही है लेकिन रात में पाला और सुबह धुंध परेशानी बढ़ा रहे हैं। अधिकतम तापमान सामान्य है लेकिन न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं।

दून में मौसम शुष्क है और दिन में गुनगुनी धूप खिल रही है। हालांकि, रात को पाला और सुबह धुंध दुश्वारियां बढ़ा रहे हैं। दून में कुछ दिन पारा सामान्य से अधिक रहने बाद अब गिरने लगा है। अधिकतम तापमान सामान्य है और न्यूनतम तापमान सामान्य से कम बना हुआ है।

ज्यादातर क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के ज्यादातर क्षेत्रों में अगले कुछ दिन मौसम शुष्क बना रह सकता है। कहीं-कहीं आंशिक बादल छाने के आसार हैं। ज्यादातर क्षेत्रों में पाले को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जिससे पारे में और गिरावट आ सकती है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क हो गया है और चटख धूप खिल रही है।

पहाड़ी क्षेत्रों में पाला पड़ने और दिन में हवाएं चलने से कंपकंपी छूट रही है। ज्यादातर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है। जिससे रातें बेहद सर्द हैं। दून में भी सुबह धुंध और रात को पाला परेशानी बढ़ा रहा है। हालांकि, दिन में धूप कुछ राहत दे रही है और पारा सामान्य बना हुआ है।
शुक्र वार को दून में सुबह से धूप खिली रही, हालांकि दोपहर में कहीं-कहीं आंशिक बादल भी मंडराने लगे। इसके बाद शाम को ठिठुरन महसूस की गई। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड किया गया।

प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, प्रदेश में फिलहाल वर्षा के आसार नहीं हैं। मौसम शुष्क बना रहने की आशंका है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, चंपावत, अल्मोड़ा, नैनीताल, बागेश्वर और पथौरागढ़ में पाला गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। इससे पारे में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है।

शहर, अधिकतम, न्यूनतम
देहरादून, 23.4, 5.9
ऊधमसिंह नगर, 25.6, 4.4
मुक्तेश्वर, 14.0, 3.1
नई टिहरी, 15.0, 3.1
हल्का कोहरा पड़ने के साथ ठंड रहेगी
रुद्रपुर : पंत विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह ने बताया कि शनिवार को मौसम साफ रहेगा। शीतलहर चलेगी और हल्का कोहरा पड़ने के साथ ठंड रहेगी। शुक्रवार को आर्द्रता सुबह के समय 91 व दोपहर बाद 29 प्रतिशत आंकी गई।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top