Featured

Big breaking :-एफआरआई में नहीं मिली जगह, अब परेड ग्राउंड में होगी विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, 6500 ने कराया है पंजीकरण

NewsHeight-App

 

एफआरआई में नहीं मिली जगह, अब परेड ग्राउंड में होगी विश्व आयुर्वेद कांग्रेस, 6500 ने कराया है पंजीकरण

उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है। 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस व आरोग्य एक्सपो आयोजन के लिए वन अनुसंधान संस्थान (एफआरआई) में जगह नहीं मिल पाई। अब यह आयोजन परेड ग्राउंड में कराया जाएगा। इसके लिए आयुर्वेद विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। सम्मेलन के लिए अब तक देश-दुनिया के 6500 प्रतिनिधि पंजीकरण कर चुके हैं।

 

आयुर्वेद विभाग ने पहले आयोजन के लिए एफआरआई परिसर में स्थान मांगा था। दिसंबर 2023 में वैश्विक निवेशक सम्मेलन भी एफआरआई में हुआ था। लेकिन, विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के लिए एफआरआई ने जगह नहीं दी जिससे अब परेड ग्राउंड में आयोजन होगा। आयुर्वेद विभाग ने परेड ग्राउंड में पंडाल व आयुष स्टॉल बनाने का काम शुरू कर दिया है।

12 से 15 दिसंबर तक होगा आयोजन

उत्तराखंड को पहली बार विश्व आयुर्वेद कांग्रेस के आयोजन की मेजबानी मिली है। 12 से 15 दिसंबर तक आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। सम्मेलन 300 से अधिक आयुष स्टॉल लगाए जाएंगे। इसके अलावा 400 आयुष विशेषज्ञ व्याख्यान देंगे। सम्मेलन में 600 से अधिक शोधपत्र प्रस्तुति किए जाएंगे।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top