Featured

Big breaking :-कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा हिमालयन बजर्ड, शीतकाल के चार माह करेगा यहां प्रवास

NewsHeight-App

कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा हिमालयन बजर्ड, शीतकाल के चार माह करेगा यहां प्रवास

हिमालयन बजर्ड कजाकिस्तान से चोपता-तुंगनाथ पहुंचा है। यह शीतकाल के चार माह यहीं प्रवास करेगा।

धीरे-धीरे बढ़ती ठंड के बीच कजाकिस्तान के हिमालयन बजर्ड पक्षी हिमालय की वादियों में चहकने लगे हैं। यह पक्षी अगले चार माह तक मक्कू, चोपता से चंद्रशिला तक उड़ान भरेंगे और अपना वंश भी बढ़ाएंगे।

अन्य कई पक्षी प्रजातियों के पक्षी भी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं। वहीं, हिमालय क्षेत्र से उतरकर कई पक्षी प्रजातियां निचले इलाकों में प्रवास के लिए जाने लगी हैं। जिले में 3,000 फीट से 14,000 फीट की ऊंचाई तक रुद्रप्रयाग, पुनाड़ गदेरा, काकड़ागाड़, मक्कू, मस्तूरा, पलद्वाड़ी, चिरबटियाल, चोपता, तुंगनाथ से चंद्रशिला सहित अन्य स्थानों पर पक्षियों की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।

यहां रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच, पिंक ब्राउड रोज फिंच, स्पॉट फिंच, हिमालयन ग्रीन फिंच, चीर फीजेंट, माउंटेन हॉक इगल, स्टेपी इगल, नट कैकर, यूरीशन जे सहित कई प्रजातियां मौसम के हिसाब से यहां प्रवास करती हैं। पहाड़ों पर ठंड बढ़ने से हिमालय क्षेत्र से कई पक्षी प्रजातियां मैदानों की तरफ निकल जाती हैं।

पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा

वहीं, मैदान से कई प्रजातियां नेस्टिंग के लिए यहां पहुंच जाती हैं। इन्हीं में कजाकिस्तान का हिमालयन बजर्ड भी है, जो चोपता-तुंगनाथ तक पहुंच चुका है। मार्च तक यह पक्षी तुंगनाथ घाटी के गांवों व आसपास के क्षेत्र में प्रवास करेगा। इस दौरान पक्षी अपना वंश भी बढ़ाएगा।

वहीं, रेड हेडेड बुलफिंच, डार्क-ब्रेस्टेड रोजफिंच सहित अन्य कई पक्षी प्रजातियां ऊपरी क्षेत्रों से निचले इलाकों में पहुंच गए हैं। पक्षी विशेषज्ञ यशपाल सिंह नेगी बताते हैं कि एक सप्ताह से मक्कू से तुंगनाथ तक कजाकिस्तान का पक्षी हिमालयन बजर्ड उड़ान भर रहा है। यह क्षेत्र पक्षियों की नेस्टिंग के लिए अनुकूल है, इसलिए यह पक्षी इस क्षेत्र में नेस्टिंग भी करेगा










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top