Featured

Big breaking :-जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एनक्लेव निवासरत रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी एके गर्ग की हुई हत्या।

NewsHeight-App

 

जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एनक्लेव निवासरत रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी एके गर्ग की हुई हत्या।

रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी घर पर अकेले रहते थे।

चाकू से गोदकर की हत्या।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच कर की जांच पड़ताल।

आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करने में जुटी पुलिस।

पुलिस सभी बिंदुओं पर जारी है पड़ताल।

थाना बसन्त विहार क्षेत्र का मामला

*थाना बसंत विहार*

आज दिनांक 09/12/2024 को थाना वसंत विहार को सूचना प्राप्त हुई की अलकनंदा एंक्लेव में स्थित एक घर से एक बुजुर्ग व्यक्ति के चिल्लाने की आवाज आ रही है। उक्त सूचना पर थाना बसंत विहार से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर अलकनंदा एन्क्लेव में स्थित एक मकान में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल अवस्था में पड़े थे, जिनके पेट पर गहरे घाव के निशान थे, जिन्हें पुलिस कर्मियों द्वारा तत्काल उपचार हेतु इंद्रेश अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान अशोक कुमार गर्ग निवासी अलकनंदा एंक्लेव, GMS रोड, देहरादून, उम्र करीब 75 वर्ष के रूप में हुई।

 

 

 

मृतक के संबंध में जानकारी करने में ज्ञात हुआ कि मृतक ओएनजीसी से रिटायर हुए थे तथा उक्त मकान में अकेले रहते थे। घटनास्थल पर तत्काल पुलिस व फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का गहनता से निरीक्षण किया गया व जांच की जा रही है, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों/पड़ोसियों से घटना के संबंध में जानकारी ली गई व घटना के खुलासे के तत्काल निर्देश दिए गए।

 










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top