Featured

Big breaking :-परिवहन निगम का आदेश…अब केवल दिल्ली मार्ग पर चलेंगी बीएस-6 मानक की सभी बसें

NewsHeight-App

परिवहन निगम का आदेश…अब केवल दिल्ली मार्ग पर चलेंगी बीएस-6 मानक की सभी बसें

वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।

दिल्ली बस सेवा के संचालन में हो रही दुश्वारियों को कम करने के लिए परिवहन निगम ने कवायद तेज कर दी है। सोमवार को निगम मुख्यालय ने आदेश दिया कि सभी बीएस-6 बसें केवल दिल्ली मार्ग पर चलाई जाएंगी, जिसकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए।

महाप्रबंधक संचालन पवन मेहरा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए दिल्ली के लिए डीजल और सीएनजी बसों की किल्लत हो गई है। लिहाजा, बेड़े में जितनी भी बीएस-6 (छोटी, बड़ी, सीएनजी, वॉल्वो, अनुबंधित) बसें हैं, वह केवल दिल्ली के लिए संचालित की जाएंगी।

इनकी परमिट ट्रांसफर की प्रक्रिया तत्काल पूरी की जाए। उन्होंने मंडलीय प्रबंधकों और सहायक महाप्रबंधकों को आदेश दिए कि वे स्थानीय मार्गों पर बीएस-4 बसों का संचालन सुनिश्चित करें।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top