Featured

Big breaking :-ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन

NewsHeight-App

*ब्लॉक प्रमुख व जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष चुनाव का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री ने भी किया समर्थन*

देहरादून/दिल्ली। ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज की बात का केन्द्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल
ने भी समर्थन किया है।

प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने रविवार को केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल से नई दिल्ली में मुलाकात की इस दौरान उन्होंने ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में पंचायत सदस्यों की बड़े स्तर पर होने वाली खरीद-फरोख्त और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए के प्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने की बात कही। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि त्रिस्तरीय पंचायतों में ब्लॉक प्रमुख एवं जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष चुनाव कराये जाने का अधिकार राज्यों को दे दिया जाये। उनकी इस बात का केंद्रीय पंचायतीराज राज्य मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने समर्थन करते हुए इस पर विचार करने की बात कही है।

 










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top