Featured

Big breaking :-भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए,…30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर करना था कमेटियों का गठन

NewsHeight-App

भाजपा ने संगठन के चुनाव आगे खिसकाए,…30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर करना था कमेटियों का गठन

 

30 नवंबर तक भाजपा ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था, लेकिन फिलहाल पार्टी ने संगठन के चुनाव आगे खिसका दिए हैं।

 

 

केदारनाथ उपचुनाव में जीत के बाद अब भाजपा ने शहरी निकायों के चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। अगले महीने निकाय चुनाव की प्रक्रिया शुरू होने की संभावना के चलते पार्टी ने अपने संगठन चुनाव भी टाल दिए हैं। जिला व मंडल समितियों के चुनाव जनवरी के दूसरे पखवाड़े में हो सकते हैं।

 

केदारनाथ उपचुनाव से पहले पार्टी की दिसंबर महीने तक जिला व मंडल अध्यक्षों के चुनाव कराने की तैयारी थी। 30 नवंबर तक पार्टी ने सभी बूथों पर कमेटियों का गठन करना था। लेकिन, अब पार्टी ने शहरी निकायों के चुनाव पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित कर दिया है।

 

सबसे पहले पार्टी ने एससी-एसटी, ओबीसी और महिला और सामान्य वर्ग के हिसाब से टिकट के संभावित दावेदारों के नामों पर विचार करना शुरू कर दिया है। पिछले दिनों इसे लेकर सभी जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में उनके निकाय क्षेत्रों में नामों पर चर्चा हुई। पार्टी ने नामों पर फीडबैक लेने के लिए प्रभारियों की पहले से तैनाती कर रखी है। सभी प्रभारी जिलों में जाकर नामों पर चर्चा कर रहे हैं।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top