Featured

Big breaking :-मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- मैडम! हॉस्टल के पास तो हम नहीं बनने देंगे डॉग शेल्टर

NewsHeight-App

 

मेनका गांधी को आरजी नौटियाल की दो टूक, कहा- मैडम! हॉस्टल के पास तो हम नहीं बनने देंगे डॉग शेल्टर

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई। जानिए क्या हुई बात

सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के गर्ल्स हॉस्टल में डॉग शेल्टर बनाने का मुद्दा फिर गरमा गया है। मुख्य छात्रावास अधीक्षक डॉ. आरजी नौटियाल पूर्व सांसद और एनिमल राइट्स एक्टिविस्ट मेनका गांधी के बीच शुक्रवार बात हुई। डॉ. नौटियाल ने साफ कर दिया कि गर्ल्स हॉस्टल के पास तो शेल्टर नहीं बनने दिए जाएंगे। जो बने भी हैं, वे हटा दिए जाएंगे।

दरअसल मेडिकल कॉलेज परिसर में 150 से अधिक कुत्ते घूमते हैं। यहां एनिमल वेलफेयर के नाम पर डॉग के लिए शेल्टर बनाने की बात हो रही थी। लेकिन डॉ. नौटियाल इसकी इजाजत नहीं दे रहे हैं। अब यह मामला मेनका गांधी के पास पहुंचा। शुक्रवार को दोनों के बीच हुई बातचीत वायरल हो गई। इसमें मेनका गांधी मेडिकल कॉलेज के छात्रावास के अंदर एक साल से अधूरे पड़े शेल्टर के पूरा नहीं होने पर सवाल उठाए तो डॉ. नौटियाल ने भी दो टूक जवाब दे दिया। बाद में मेनका गांधी ने यह कहकर बात खत्म की कि जो ठीक है, वह वैसा ही करें।

जानिए क्या हुई बात-

मेनका गांधी- वो जो शेल्टर बनाने की आपने इजाजत ली थी, वह अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ।
डॉ. नौटियाल- मैडम, जहां वो शेल्टर बनाना चाह रहे हैं, वहां नजदीक में गर्ल्स हॉस्टल है। मैडम रीना भारद्वाज प्लान कर रही थीं।
मेनका गांधी- आधा तो बन गया था ना।
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हम हॉस्टल के अंदर तो एलाऊ नहीं कर सकते हैं।
मेनका गांधी- हॉस्टल के अंदर है या कैंपस में?
डॉ. नौटियाल- नहीं मैम, हॉस्टल के अंदर बना रही हैं वह। कैंपस के अंदर उन जगहों पर शेल्टर नहीं रख सकते, जहां गर्ल्स रहती हैं।
मेनका गांधी- जब बन रहा था, प्रिसिंपल ने ऑर्डर दिया था एक साल हो गया, तब आपने कुछ नहीं बोला। आधा बन गया तो आपने ऐसा किया। मैं डिस्टर्ब हो रही हूं। आप हर चीज में टांग अड़ा देते हैं।

डॉ. नौटियाल- मैम इसलिए कि हम हॉस्टल के अंदर बच्चों को कटवा नहीं सकते हैं।
मेनका गांधी- मैं बच्चों को कटवाने के लिए नहीं कर रही हूं, जब एक दफा कोई चीज तय हो गई है।
डॉ. नौटियाल- कोई तय नहीं हुआ था मैम, जबर्दस्ती कराया जा रहा था काम। मैम आप जांच करा सकती हैं इसकी।
डॉ. नौटियाल- मुझे धमकी मिल रही है कि ऐसा कर देंगे, वैसा कर देंगे।
मेनका गांधी- ये सब झूठ है, शेल्टर तो बनना ही है ना।
डॉ. नौटियाल- शेल्टर हॉस्टल के अंदर नहीं बनने देंगे मैम, यह क्लियर है।
मेनका गांधी- जहां भी बनना है, बनना तो है।
डाॅ. नौटियाल- हमने एक सर्वे किया था कि कहां बनना है लेकिन जगह निश्चित नहीं हुई थी। जब वो डिसाइड होगा तभी बनेगा।
मेनका गांधी- किसी कांट्रेक्टर को आर्डर दिया।
डाॅ. नौटियाल- नहीं दिया मैम, मैडम ने जबरदस्ती बुलाया।

मेनका गांधी- आपकी लड़ाई आपकी निजी लड़ाई है।
डाॅ. नौटियाल- कोई निजी लड़ाई नहीं है। आपको इस तरह का फीडबैक है तो मैं क्या कर सकता हूं।
मेनका गांधी- आपको एक शेल्टर बनाना था। आधे बनाए हैं।
डॉ. नौटियाल- एक शेल्टर में नहीं रह सकते हैं सारे डॉग। जो बने हैं वह भी हटाए जाएंगे मैम।
मेनका गांधी- आप सब कुछ जानते हैं हर चीज के बारे में ओके, नो प्राब्लम।
डाॅ. नौटियाल- ओके मैम।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top