Featured

Big breaking :-युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, सिर पर चोटों के निशान मिले; जानिए पूरा मामला

NewsHeight-App

 

 

युवक की हत्या कर शव सड़क किनारे फेंका, सिर पर चोटों के निशान मिले; जानिए पूरा मामला

किच्छा में बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

किच्छा में बजाज कंपनी के कर्मचारी की हत्या कर शव रामेश्वरपुर में शहीद स्मारक से रुद्रपुर जाने वाली सड़क पर फेंक दिया गया। उसके सिर पर चोटों के निशान पाए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने एक महिला को शक के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार देवलचौड़ हल्द्वानी निवासी नीरज पंत (35) सिडकुल पंतनगर स्थित बजाज कंपनी में काम करता था। वह रोजाना की तरह बीते 28 अक्तूबर की शाम हल्दुचौड में बाइक खड़ी कर कंपनी की बस से कंपनी आया था। लेकिन कंपनी में उसने पंच नहीं किया था। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचा था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की थी, मगर पता नहीं चल पाया था। इधर बृहस्पतिवार को उसका शव रामेश्वरपुर गंगापुर रोड पर मिला था। उसके सिर पर चोटों के निशान मिले। जब पुलिस ने बजाज कंपनी से लेकर रुद्रपुर शहर तक कैमरे खंगाले तो पता चला कि नीरज नैनीताल रोड स्थित बार में गया था। इसके बाद वह रात को एक बजे डीडी चौक पर दिखाई दिया था। पौना घंटे बाद वह ई-रिक्शा पर बैठकर किच्छा बाईपास रोड पर जाता दिख रहा है। श्याम टाकीज तिराहे पर एक महिला भी वाहन में बैठती है। सुनसान जगह होने पर ये सड़क रात में कम इस्तेमाल होती है।

उधर सूचना पर एसपी क्राइम मनोज कत्याल, सीओ बहादुर सिंह चौहान, कोतवाल धीरेंद्र कुमार समेत पुलिस दल मौके पर पहुंच गए थे। एसपी क्राइम कत्याल ने बताया कि युवक की हत्या की गई है। मामले में अज्ञात पर केस दर्ज किया जा रहा है। मामले की छानबीन की जा रही है।










Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

न्यूज़ हाइट (News Height) उत्तराखण्ड का तेज़ी से उभरता न्यूज़ पोर्टल है। यदि आप अपना कोई लेख या कविता हमरे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमें हमारे WhatsApp ग्रुप पर या Email के माध्यम से भेजकर साझा कर सकते हैं!

Click to join our WhatsApp Group

Email: [email protected]

Copyright © 2024

To Top